BPSC 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025: अधिसूचना जारी, 1250 पदों पर होगी भर्ती, 2 जून से शुरू होंगे आवेदन

पटना, 30 मई 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस बार कुल 1250 पदों पर बहाली के लिए प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 2 जून से 30 जून 2025 के बीच आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तिथि 30 अगस्त घोषित की गई है।

इन पदों पर होगी बहाली

पद का नामरिक्तियाँ
सीनियर डिप्टी कलेक्टर100
फाइनेंसियल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर79
लेबर सुपरीटेंडेंट10
सब रजिस्ट्रार3
शुगरकेन ऑफिसर17
ब्लॉक कोआपरेटिव ऑफिसर502
ब्लॉक पंचायती राज ऑफिसर22
ब्लॉक शेड्यूल वेलफेयर ऑफिसर13
रेवेन्यू ऑफिसर45
ब्लॉक माइनॉरिटी वेलफेयर ऑफिसर459
कुल पद1250

परीक्षा शुल्क

  • सामान्य, पिछड़ा वर्ग एवं अन्य: ₹600
  • अनुसूचित जाति / जनजाति / महिला / दिव्यांग: ₹150

तीन चरणों में होगी परीक्षा

BPSC की इस संयुक्त परीक्षा में तीन चरणों में अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा:

  1. प्रारंभिक परीक्षा (150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न):
    • इस चरण में कुल रिक्तियों के 10 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया जाएगा।
  2. मुख्य लिखित परीक्षा:
    • इसमें दो पेपर होंगे।
    • सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
  3. साक्षात्कार:
    • प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के प्रदर्शन तथा साक्षात्कार के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

फुलप्रूफ परीक्षा प्लान: पेपर लीक से बचाव के लिए सख्त व्यवस्था

70वीं BPSC परीक्षा में पेपर लीक की आशंकाओं को ध्यान में रखते हुए आयोग ने इस बार कड़ी और फुलप्रूफ व्यवस्था की है:

  • 5 अलग-अलग सेट में प्रश्न पत्र तैयार होंगे।
  • सभी प्रश्न पत्र अलग-अलग प्रिंटिंग प्रेस में छपवाए जाएंगे।
  • प्रश्न पत्रों की GPS और कैमरा से निगरानी वाले वाहनों से जिलों के कोषागार (ट्रेजरी) तक पहुंचाई जाएगी।
  • BPSC मुख्यालय से कंट्रोल रूम के जरिए सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी होगी।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन आरंभ: 2 जून 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 30 जून 2025
  • प्रारंभिक परीक्षा (संभावित): 30 अगस्त 2025

आवेदन व अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करें।


 

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *