बीजेपी विधायक राणा रणधीर सिंह का मोबाइल हैक, व्हाट्सएप से मांगे गए 28 हजार रुपये

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राणा रणधीर सिंह का मोबाइल नंबर हैक कर साइबर अपराधियों ने उनके परिचितों और समर्थकों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

व्हाट्सएप से भेजे गए फर्जी मैसेज

हैकर्स ने विधायक के व्हाट्सएप अकाउंट का इस्तेमाल कर उनकी संपर्क सूची में मौजूद लोगों को मैसेज भेजा। मैसेज में लिखा गया था कि उन्हें “बहुत जरूरी” मदद चाहिए और 28 हजार रुपये ऑनलाइन भेजने का अनुरोध किया गया। साथ ही बैंक खाता, मोबाइल नंबर और नाम भी साझा किया गया ताकि लोग इसे असली जरूरत समझ लें।

पुलिस और साइबर सेल जांच में जुटी

मामले की जानकारी मिलते ही विधायक ने मोतिहारी पुलिस अधीक्षक, पाकरीदयाल डीएसपी और मधुबन थाना को सूचना दी। पुलिस और साइबर सेल अब इस बात की जांच कर रही है कि मोबाइल हैकिंग किस तरीके से की गई। जांच में सिम स्वैप, क्लोनिंग और सोशल इंजीनियरिंग जैसे तरीकों की भी पड़ताल की जा रही है।

सोशल मीडिया पर लोगों को किया अलर्ट

Rana Randhir Singh ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से अपील की कि उनके नंबर से पैसे मांगने वाला कोई भी मैसेज आए तो उस पर भरोसा न करें और बिना पुष्टि किए कोई ऑनलाइन ट्रांजेक्शन न करें।

करीबी लोगों को बनाया निशाना

पुलिस अधिकारियों के अनुसार साइबर अपराधियों ने विधायक के करीबी समर्थकों और कार्यकर्ताओं को टारगेट किया, ताकि वे आसानी से भरोसा कर पैसे भेज दें। इसे जनप्रतिनिधियों के नाम पर ठगी का नया तरीका माना जा रहा है।

साइबर एक्सपर्ट्स की चेतावनी

विशेषज्ञों का कहना है कि हैकर्स अब व्हाट्सएप क्लोनिंग, सिम स्वैप और सोशल इंजीनियरिंग के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं। इसके बाद इमरजेंसी का हवाला देकर पैसों की मांग की जाती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी परिचित के नंबर से पैसे मांगने वाला संदेश मिलने पर पहले फोन कर पुष्टि जरूर करें।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…