बिहार में 34 IAS अधिकारियों को जिलों की जिम्मेदारी, सरकार ने बनाए प्रभारी सचिव

बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लेते हुए 34 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अलग-अलग जिलों का प्रभारी सचिव नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री Samrat Choudhary द्वारा मंत्रियों को जिलों का प्रभार दिए जाने के बाद अब अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव स्तर के अधिकारियों को जिलों में विकास योजनाओं की निगरानी, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा का दायित्व दिया गया है।

पटना समेत प्रमुख जिलों के प्रभारी सचिव

  • पटना – विनय कुमार
  • नालंदा – रवि कुमार रवि
  • समस्तीपुर – प्रणव कुमार
  • दरभंगा – राजेश कुमार
  • मुजफ्फरपुर – चंद शेखर सिंह
  • भागलपुर – दीपक आनंद
  • सहरसा – विनोद सिंह गुंजियाल

महिला अधिकारियों को भी अहम जिम्मेदारी

  • वैशाली – रचना पाटिल
  • अरवल और जहानाबाद – डॉ. आशिमा जैन
  • सुपौल – सीमा त्रिपाठी
  • शेखपुरा और लखीसराय – कंवल तनुज

अन्य जिलों में नियुक्तियां

  • सिवान – धर्मेंद्र सिंह
  • अररिया – मोहम्मद सोहेल
  • गोपालगंज – जय सिंह
  • औरंगाबाद – मनोज कुमार
  • पूर्णिया – कार्तिकेय धनंजय
  • कटिहार – राजकुमार
  • किशनगंज – अनिमेष कुमार
  • जमुई – कौशल किशोर
  • शिवहर और सीतामढ़ी – राजीव रोशन
  • नवादा – हिमांशु शर्मा

चंपारण और मगध क्षेत्र की जिम्मेदारी

  • पूर्वी चंपारण – शीर्षत कपिल अशोक
  • पश्चिम चंपारण – अभय कुमार सिंह
  • मधेपुरा और खगड़िया – राहुल कुमार
  • बांका – निलेश रामचंद्र देवरे
  • गया – रॉबर्ट एल चौंगथू

इसके अलावा भोजपुर, सारण, मधुबनी, मुंगेर, बक्सर, कैमूर और रोहतास जिलों के लिए भी अलग-अलग अधिकारियों को प्रभारी सचिव बनाया गया है। सरकार का मानना है कि इस नई व्यवस्था से विकास कार्यों की मॉनिटरिंग तेज होगी और प्रशासनिक जवाबदेही बढ़ेगी।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…