महादलित महिला से दुर्व्यवहार मामले पर बोले BJP नेता जनक राम बोले- लालू-राबड़ी की सरकार में दलितों को जलाया जाता था

पटना में महादलित महिला से दुर्व्यवहार मामले पर सियासत गरमाता जा रहा है। BJP ने इस मुद्दे पर महादलित नेता का आगे कर बिहार सरकार को घेर रही है। बिहार के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी दलित नेता जनक राम ने सीएम नीतीश कुमार और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को घेरा है। बिहार दलितों को डर लगने के सवाल पर उन्होंने कहा है कि मुझे भी बिहार में डर लगता है।

उन्होंने कहा की पटना के अंदर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जानलेवा हमला हो रहा है। दलितों के साथ अत्याचार हो रहे हैं। ऐसे में हर इंसान डरा हुआ है। चाचा भतीजा की सरकार बदल तो पर अत्याचार कर रही है। खुसरूपुर की घटना पर वे कहते हैं कि पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कमजोर वर्ग के लोग डरे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार आई है। तब से दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। दलित साथ दुर्व्यवहार हो रहे हैं। पटना, गोपालगंज, कटिहार समेत हर दिन कहीं न कहीं अनुसूचित जाति के साथ गलत हो रहा है। पूर्व मंत्री जनक राम ने लालू-राबड़ी की सरकार के कार्यकाल पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि जब पति-पत्नी की सरकार हुआ करती थी उसे दिन भी दलितों को जलाया जाता था।पूर्व मंत्री जनक राम से देश में दलितों पर हो रहे अत्याचार के सवाल पर कहा कि देश को आजादी 70 साल पहले मिली। लेकिन अभी भी दलितों के साथ कुछ खास बदलाव नहीं हुआ।

दरअसल, 25 सितंबर को पटना के खुसरूपुर में एक महादलित महिला की नग्न अवस्था में बेरहमी से पिटाई कर दी गई। गांव का ही एक दबंग पहले उस महिला को अपने घर ले गया। फिर बेटे के साथ मिलकर उसकी पिटाई की। महिला ने आरोप लगाया है कि दबंग ने अपने बेटे से मुंह पर पेशाब भी करवाया। मारपीट के बाद महिला के सिर पर गंभीर चोट आई है। महिला का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। घटना शनिवार की रात खुसरुपुर थाना क्षेत्र की है।

  • ये भी पढ़े..

    मछली उत्पादन को मिलेगी नई उड़ान: बिहार सरकार बनाएगी जलकृषि आधारभूत संरचना विकास निगम

    Share Add as a preferred…

    जीविका के 2,446 नवनियुक्त कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र, मंत्री बोले- महिला रोजगार योजना लागू करने वाला पहला राज्य है बिहार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *