पटना-दिल्ली इंडिगो विमान से पक्षी टकराया, इंजन में खराबी के बाद सुरक्षित लौटाया गया विमान

पटना। पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान संख्या IG0-5009 बुधवार सुबह पक्षी से टकरा जाने के कारण तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। विमान में सवार 175 यात्रियों और चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। घटना के बाद विमान को सुरक्षित रूप से जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वापस उतारा गया।

हवाईअड्डा प्रशासन द्वारा जारी बयान के अनुसार, विमान ने सुबह 8:42 बजे उड़ान भरी, लेकिन कुछ देर बाद ही एक इंजन में कंपन की शिकायत के बाद पायलट ने पटना लौटने का निर्णय लिया। सुबह 9:03 बजे विमान रनवे 7 पर सुरक्षित लैंड कर गया।

निरीक्षण के दौरान रनवे पर एक मृत पक्षी भी पाया गया, जिससे टकराव की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने बताया कि विमान का तकनीकी परीक्षण किया जा रहा है और यात्रियों को दिल्ली भेजने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि, अगले वर्ष उनके नाम पर बनेगा भव्य पार्क

    Share Add as a preferred…

    पासपोर्ट सेवा दिवस 2026: बिहार के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों तक पहुंची पासपोर्ट सेवा, 24 जून को जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *