एसआईआर के विरोध में महागठबंधन का प्रदर्शन, राहुल-तेजस्वी करेंगे पैदल मार्च; RJD कार्यकर्ताओं ने भैंस के साथ किया NH जाम

पटना/हाजीपुर/जहानाबाद। बिहार में मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ बुधवार को महागठबंधन के आह्वान पर व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। राजद, कांग्रेस और वाम दलों समेत महागठबंधन के सभी घटक दलों ने चक्का जाम और पैदल मार्च के जरिए इस अभियान का विरोध दर्ज कराया।

राजधानी पटना में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आयकर गोलंबर से वीरचंद पटेल पथ होते हुए चुनाव आयोग कार्यालय तक पैदल मार्च किया जाएगा। उनके साथ महागठबंधन के अन्य शीर्ष नेता भी शामिल होंगे।

इधर, हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर भगवानपुर के पास राजद कार्यकर्ता भैंस लेकर सड़क पर चढ़ गए, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। भैंस के साथ प्रदर्शन कर रहे राजद कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की।

जहानाबाद में राजद की छात्र इकाई के सदस्यों ने रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत भारत बंद के समर्थन में भी किया गया।

बिहार के जिला मुख्यालयों में भी विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, चार स्कूल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर में रिटायर्ड बैंक अधिकारी दंपती की हत्या से सनसनी, दो दिन पहले आया किरायेदार बना पुलिस की जांच का केंद्र

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *