सुपौल में अवैध संबंध के आरोप में चाची और भतीजे से मारपीट, जबरन सिंदूर भरवाकर कराई ‘शादी

सुपौल। बिहार के सुपौल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ग्रामीणों ने कथित अवैध संबंध के आरोप में एक महिला और उसके पति के भतीजे को न केवल बेहरमी से पीटा, बल्कि युवक को महिला की मांग में जबरन सिंदूर भरवाकर शादी के लिए मजबूर कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

यह घटना 4 जुलाई को सुपौल जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र में घटी। घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों पीड़ितों को इलाज के लिए नेपाल के विराटनगर भेजा गया है। भीमपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश पांडेय ने बताया कि पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे।

पुलिस ने पीड़ित युवक के पिता के बयान के आधार पर आठ लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश जारी है।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना के नौबतपुर में दो महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म, SIT गठित कर जांच में जुटी पुलिस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *