बिहार की खेती में क्रांति: मक्का के 100% बीज बदले, उत्पादन में 300% की बढ़ोतरी

पटना। बिहार सरकार की पहल से किसानों को अब कम उपज वाले पुराने बीजों की जगह उन्नत किस्म के बीज मिल रहे हैं। नतीजा, खेती में बंपर उत्पादन देखने को मिल रहा है।

सबसे बड़ी सफलता मक्का की खेती में मिली है। कृषि विभाग ने मक्का के 100% बीजों को उन्नत किस्म में बदल दिया है, जिससे राज्य में मक्का का उत्पादन करीब 300 प्रतिशत तक बढ़ गया है।

बीज निगम से शुरू हुई थी यात्रा

  • 2005 में बिहार राज्य बीज निगम को फिर से क्रियाशील किया गया
  • 2006-07 में 241 राजकीय बीज गुणन प्रक्षेत्रों पर आधार बीज उत्पादन की शुरुआत
  • सरकार ने किसानों को समय पर और उचित मूल्य पर प्रमाणित बीज उपलब्ध कराना शुरू किया

धान, गेहूं, दलहन-तेलहन में भी सुधार

  • धान – 2004-05 में बीज प्रतिस्थापन दर 11%, अब 50.91%
  • गेहूं – 12% से बढ़कर 46.32%
  • मक्का – 50% से बढ़कर 100%
  • दलहन – 5.83% से बढ़कर 46.75%
  • तेलहन – 30% से बढ़कर 90.26%

सरकार का मकसद

कृषि रोडमैप के तहत बीजों में यह सुधार शामिल किया गया है। लक्ष्य है किसानों को गुणवत्तायुक्त और प्रमाणित बीज देना ताकि खेती में लागत घटे और उपज बढ़े।


 

  • Related Posts

    विधायक पद की शपथ के बाद अनंत सिंह ने छुए CM नीतीश के पैर, टीका देखकर सीएम ने टोका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    503 कार्टन शराब छोड़ने के बदले 10 लाख की डील! वर्दी पर दाग—वायरल वीडियो से बेतिया पुलिस में हड़कंप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading