विधायक पद की शपथ के बाद अनंत सिंह ने छुए CM नीतीश के पैर, टीका देखकर सीएम ने टोका

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दूसरे दिन मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने विधायक पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद वह विधानसभा अध्यक्ष के पास पहुंचे और उनका अभिनंदन किया। स्पीकर ने भी हाथ मिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। अनंत सिंह सदन में माथे पर लंबा लाल टीका लगाकर पहुंचे थे, जिस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें हल्के अंदाज में टोक दिया।

दरअसल, मोकामा विधानसभा सीट से जेडीयू के टिकट पर चुनाव जीते अनंत सिंह आज विधानसभा पहुंचे और विधिवत शपथ ग्रहण की। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उपमुख्यमंत्री सहित पक्ष–विपक्ष के सभी विधायक सदन में मौजूद थे। शपथ लेने के बाद अनंत सिंह पहले स्पीकर से मिले, फिर मुख्यमंत्री के पास जाकर उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री की नजर अनंत सिंह के लाल रंग के लंबे टीके पर पड़ी। उन्होंने इशारे में टीके को लेकर सवाल किया, जिस पर दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई। इसके बाद अनंत सिंह अपनी सीट पर जाकर बैठ गए।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के दौरान मोकामा में आरजेडी समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी, जिसका आरोप अनंत सिंह पर लगा था। मतदान से ठीक पहले पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन चुनाव में उन्हें जीत हासिल हुई। तब से वह जेल में बंद हैं और जमानत के लिए प्रयासरत हैं। पटना सिविल कोर्ट से विशेष अनुमति मिलने के बाद आज उन्होंने विधायक पद की शपथ ली।


 

  • Related Posts

    महाशिवरात्रि पर पटना में भक्ति की बयार: खाजपुरा शिव मंदिर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार; शोभा यात्रा का किया स्वागत, बिहार की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

    Share Add as a preferred…

    Continue reading