बिहार में महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान: 22 सितंबर को 50 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे 10-10 हजार रुपये, सीएम नीतीश करेंगे योजना की शुरुआत

पटना। बिहार सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 22 सितंबर (सोमवार) को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की पहली किस्त जारी करेंगे। इस मौके पर सीएम 50 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये की राशि डीबीटी के जरिए भेजेंगे।

इस योजना के तहत कुल 5 हजार करोड़ रुपये का वितरण होगा। राज्य स्तर से लेकर गांव तक इस ऐतिहासिक अवसर को उत्सव की तरह मनाने की तैयारी की गई है।

1 करोड़ 6 लाख से ज्यादा महिलाओं ने किया आवेदन

ग्रामीण विकास विभाग के मुताबिक, इस योजना का लाभ लेने के लिए अब तक 1 करोड़ 5 लाख जीविका दीदियों ने आवेदन किया है। वहीं, 1 लाख 40 हजार से ज्यादा महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के लिए आवेदन कर चुकी हैं।

कहां-कहां होगा आयोजन

  • 38 जिला मुख्यालय – डीएम की अध्यक्षता में कार्यक्रम, कम से कम 1000 महिलाएं होंगी शामिल
  • 534 प्रखंड मुख्यालय – बीडीओ की अध्यक्षता में कार्यक्रम, 500 महिलाएं होंगी शामिल
  • 1680 संकुल स्तरीय संघ – हर जगह 200 महिलाओं की मौजूदगी
  • 70 हजार ग्राम संगठन – लाइव प्रसारण, हर पंचायत में 100 महिलाएं जुड़ेंगी

योजना का मकसद

यह राशि महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने, छोटे व्यवसाय खड़ा करने और मौजूदा काम को आगे बढ़ाने में मदद करेगी। खेती, पशुपालन, हस्तशिल्प, सिलाई-बुनाई जैसे कामों में निवेश कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

कौन उठा सकता है लाभ

  • 18 से 60 साल की उम्र की महिलाएं
  • पति-पत्नी और अविवाहित बच्चों वाला परिवार
  • अविवाहित महिलाएं जिनके माता-पिता जीवित नहीं हैं
  • आवेदिका और उसके पति न तो आयकर दाता हों, न ही सरकारी नौकरी में

आवेदन की प्रक्रिया

  • ग्रामीण क्षेत्र – स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के जरिए आवेदन
  • शहरी क्षेत्र – www.brlps.in पर ऑनलाइन आवेदन (पहले से एसएचजी से जुड़ी महिलाओं को नहीं करना होगा)

 

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर उपचुनाव से पहले वायरल VIDEO ने बढ़ाई सियासी हलचल! ‘RJD कार्यकर्ता’ ने सड़क पर उतारा हरा गमछा, मंत्री रामकृपाल यादव की मौजूदगी में भगवा गमछा पहने

    Share Add as a preferred…

    संसद मार्च के बीच बड़ा घटनाक्रम: अभिजीत दीपके ने खत्म की भूख हड़ताल, सड़क पर बढ़ा सियासी संग्राम

    Share Add as a preferred…