बिहार की महिलाओं को मिलेंगे दो-दो लाख रुपये, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान

बिहार में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत पात्र महिलाओं को दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा की है।

सीएम नीतीश कुमार ने पोस्ट में कहा कि राज्य की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का मुख्य लक्ष्य प्रत्येक परिवार की एक महिला को उद्यमी के रूप में स्थापित करना है।

पहले चरण में 10 हजार रुपये की सहायता

बिहार की महिलाओं को मिलेंगे दो-दो लाख रुपये, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के प्रथम चरण में प्रत्येक परिवार की एक महिला को 10 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है।
अब तक 1 करोड़ 56 लाख लाभुकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि अंतरित की जा चुकी है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के शेष पात्र आवेदकों को भी जल्द ही नियमानुसार राशि भेजी जाएगी।

6 माह बाद मिलेगा दो लाख तक का अतिरिक्त लाभ

नीतीश कुमार ने कहा कि रोजगार शुरू करने के छह माह बाद लाभुकों के कार्य का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर आवश्यकतानुसार दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता देने का प्रावधान है।
उन्होंने बताया कि इस अतिरिक्त सहायता के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है

यह राशि चरणों में दी जाएगी, बशर्ते पहले दी गई राशि का सही उपयोग रोजगार के लिए किया गया हो। यदि लाभुक का व्यवसाय सफलतापूर्वक चल रहा होगा, तो आवश्यकतानुसार एकमुश्त राशि भी दी जा सकेगी।

उत्पादों की मार्केटिंग की भी होगी व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने कहा कि संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि योजना के तहत महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की मार्केटिंग की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही इन लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी कार्यों से जोड़ा जाएगा, जैसे—

  • पोशाक निर्माण
  • सुधा बिक्री केंद्र
  • दीदी की रसोई

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि राज्य में ही उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे और रोजगार के लिए बिहार से बाहर पलायन भी रुकेगा।


बिहार की महिलाओं को मिलेंगे दो-दो लाख रुपये, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान

  • ये भी पढ़े..

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भागलपुर वन विभाग में योग शिविर, वनकर्मियों ने अपनाया स्वस्थ जीवन का संकल्प

    Share Add as a preferred…