बिहार : दो आईपीएस और बिपुसे के 9 अफसरों का तबादला

पटना। राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के दो पदाधिकारियों एवं बिहार पुलिस सेवा (बिपुसे) के 9 पदाधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया। साथ ही, बिपुसे के दो पदाधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पटना जिला में दानापुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ)-1 भानु प्रताप सिंह बनाए गए हैं। वे 2021 बैच के आईपीएस हैं। वहीं, दानापुर की एसडीपीओ सुश्री दीक्षा (2021 बैच) को स्थानांतरित कर अपराध अनुसंधान विभाग में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थापित किया गया है।

गृह विभाग द्वारा गुरुवार को जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार पुलिस सेवा (बिपुसे) के पदाधिकारी राकेश कुमार को शेखपुरा का एसडीपीओ, अनोज कुमार को विशेष शाखा, पटना में अपर पुलिस अधीक्षक, हुलास कुमार को नवादा सदर का एसडीपीओ-1, सुबोध कुमार को पूर्णिया के बनमनखी का एसडीपीओ, सारण की पुलिस उपाधीक्षक, यातायात बसंती टुडडू को सारण के पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के पद का अतिरिक्त प्रभार, मोतिहारी की पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) कुमारी दुर्गा शक्ति को एसडीपीओ, पकड़ीदयाल का अतिरिक्त प्रभार, सीमा देवी को मुजफ्फरपुर, नगर का एसडीपीओ-1 के पद पर पदस्थापित स्थानांतरित करने के साथ ही पुलिस उपाधीक्षक, मुजफ्फरपुर (साईबर क्राइम) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, सुशील कुमार को शिवहर का एसडीपीओ, पंकज कुमार शर्मा को पूर्णिया नगर का एसडीपीओ-1, पुष्कर कुमार को अपराध अनुसंधान विभाग, पटना में पुलिस उपाधीक्षक एवं अनिल कुमार को को बिहार विशेष सैन्य पुलिस बल-1 पटना में पुलिस उपाधीक्षक पद पर तैनात किया गया है।

  • Related Posts

    बिहार की बंद चीनी मिलों के ‘अच्छे दिन’: सीएम नीतीश का सख्त निर्देश- सासामूसा समेत सभी मिलें जल्द हों चालू; किसानों की बदलेगी किस्मत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading