मधेपुरा: जनबासा के आगे गोली मार जदयू नेता की हत्या

आलमनगर (मधेपुरा) । बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार की शाम छह बजे जनबासा के आगे गोली मार कर जदयू नेता की हत्या कर दी। मृतक बिषपट्टी पंचायत के महदीपुर वार्ड 13 के गोपाल शर्मा (55 वर्ष) जदयू के प्रखंड महासचिव थे। बिषपट्टी पंचायत के महदीपुर गांव में गुरुवार की शाम हत्या की घटना को अंजाम दिए जाने से गांव के लोगों में भय व्याप्त है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

जदयू के प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि गोपाल शर्मा जदयू के पूर्व पंचायत अध्यक्ष रहे। वर्तमान समय में वे जदयू के प्रखंड महासचिव पद पर काम कर रहे थे। बताया गया कि पंचायत सरकार भवन के पास जनबासा के आगे की बदमाशों ने गोपाल शर्मा को गर्दन और सीने में गोली मार दी। पटाखे का शोर होने के कारण परिवार के लोगों को घटना का तत्काल पता नहीं चल सका। थोड़ी देर बाद परिवार के लोग जनबासा पर पहुंचे तो उन्हें खून से लथपथ पड़ा देखा। शोर सुनकर लोगों की मौके पर भीड़ लग गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची।

  • ये भी पढ़े..

    पूर्व रेलवे ने बढ़ाई यात्री सुरक्षा और सुविधा, भागलपुर समेत कई सेक्शनों में तकनीकी अपग्रेड पूरा

    Share Add as a preferred…

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…