बिहार पुलिस भर्ती: 21,391 सिपाही चयनित, महिलाओं की भागीदारी 52.5%

पटना। बिहार पुलिस को 21391 नए सिपाही मिल गए हैं। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने शुक्रवार को बहुप्रतीक्षित सिपाही भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। खास बात यह रही कि इस बार चयनित अभ्यर्थियों में महिलाओं की संख्या 52.5% रही, जो कि पुरुषों (47.7%) से अधिक है। यह बिहार पुलिस बल में महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।


महिला उम्मीदवारों का दबदबा

पर्षद के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बिहार पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता में बताया:

  • 11,178 महिला,
  • 10,205 पुरुष,
  • और 8 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।

आरक्षण कोटिवार चयनित अभ्यर्थी:

  • गैर आरक्षित: 8556
  • ईडब्ल्यूएस: 2140
  • पिछड़ा वर्ग: 2570
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग: 3842
  • अनुसूचित जाति: 3400
  • अनुसूचित जनजाति: 228
  • पिछड़े वर्ग की महिलाएं: 655
  • गृहरक्षक: 30
  • स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित: 68

अगली भर्ती के लिए 17 लाख आवेदन

साथ ही, पर्षद ने बताया कि विज्ञापन संख्या 1/2025 के तहत 19838 सिपाही पदों के लिए नई भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मार्च-अप्रैल 2025 में आवेदन लिए गए थे, जिनमें 17 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। अगले कुछ महीनों में लिखित परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया जाएगा


वेबसाइट लिंक:
https://csbc.bihar.gov.in/


  • ये भी पढ़े..

    बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: पशु अस्पताल के चपरासी के घर मिला करोड़ों का साम्राज्य, 34 प्लॉट और महिंद्रा थार समेत अकूत संपत्ति बरामद

    Share Add as a preferred…

    देश के सबसे चर्चित NEET पेपर लीक मामले में बड़ा मोड़, CBI ने संजीव मुखिया को दी राहत

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *