बिहार: सीतामढ़ी में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में रविवार अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा रामपुर हरि थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-77 (NH 77) पर उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर एक ट्रक से हो गई। इस हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो पर सवार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। वे पटना से चलकर बोंखरा प्रखंड के हरिनगर गांव जा रहे थे। इसी दौरान करीब सुबह 4 बजे रामपुर हरि पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हुआ। मुजफ्फरपुर से आ रहा एक अनियंत्रित ट्रक अचानक स्कॉर्पियो से भिड़ गया, जिससे मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान 22 वर्षीय राजू कुमार (पिता उमेश मंडल), 48 वर्षीय पार्वती देवी (पति उमेश मंडल) और सरोज कुमार के रूप में हुई है। ये सभी बोखड़ा थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव के निवासी थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल चार लोगों का इलाज मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच (SKMCH) अस्पताल में चल रहा है।

हादसा इतना भयावह था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए

घटना की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। वहीं, ट्रक का एक चक्का भी मौके पर ही निकल गया। हादसे के तुरंत बाद महिंदवारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

“ट्रक पर गिट्टी लदा हुआ था और स्कॉर्पियो भी तेज रफ्तार में थी। आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल हैं। पुलिस आगे की जांच कर रही है।”

— रामकृष्णा, सदर डीएसपी, सीतामढ़ी

NH 77 पर लंबा जाम, लोगों में आक्रोश

हादसे के बाद NH 77 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब एक किलोमीटर तक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी है। उनका कहना है कि इस क्षेत्र में आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जा रहा।

  • Related Posts

    भागलपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे से हमला, दो घायल मायागंज अस्पताल में भर्ती

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सबौर कृषि विश्वविद्यालय में किसान मेला: नवाचार, विकास और उम्मीदों का संगम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *