‘जो परिवार से बाहर नहीं सोचते, वो जाति का क्या भला करेंगे?’ – संजय झा का RJD पर करारा हमला

पटना: जातीय जनगणना को लेकर बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस जहां इसका श्रेय अपने नेताओं को देने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं जनता दल यूनाइटेड (JDU) इसका पूरा क्रेडिट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दे रही है। इसी कड़ी में जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. संजय कुमार झा ने आरजेडी और उसके नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है।

“सबसे पहले नीतीश कुमार ने की थी जातीय जनगणना की पहल”

संजय झा ने कहा कि जातीय जनगणना की मांग सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही की थी। उन्होंने कहा कि न सिर्फ यह मांग उठाई गई, बल्कि बिहार में इसे सफलतापूर्वक पूरा भी किया गया और उसका डेटा भी सार्वजनिक किया गया।

“कास्ट सेंसस को लेकर सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही पहल की थी। बिहार में हमने जातीय गणना करवाई, उसे प्रकाशित किया। यह बिहार की जनता जानती है।”

— डॉ. संजय कुमार झा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, JDU

लालू-तेजस्वी पर ‘परिवारवाद’ को लेकर हमला

आरजेडी पर हमला बोलते हुए संजय झा ने कहा कि यह पार्टी कभी भी परिवार से आगे नहीं सोचती। लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव हमेशा सिर्फ अपने परिवार को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो अपने परिवार से आगे नहीं सोच सकते, वे जाति या समाज का भला कैसे करेंगे?

“जो लोग परिवार से आगे नहीं सोच सकते, वे जाति या समाज के लिए क्या करेंगे? उन्हें न जाति की चिंता है और न समाज की।”

पहलगाम आतंकी हमले पर कांग्रेस को घेरा

कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी के पहलगाम आतंकी हमले की वीडियो जारी करने की मांग पर संजय झा ने कहा कि ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो कार्रवाई करनी है, वह कर रहे हैं, और आतंकियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

एनडीए एकजुट, 200+ सीटें जीतने का दावा

चिराग पासवान के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर संजय झा ने कहा कि सभी निर्णय एनडीए के अंदर मिल-बैठकर लिए जाएंगे। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि एनडीए एकजुट है, और 2025 में 200 से अधिक सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाएगा।

  • Related Posts

    आरा: 3 साल बाद ‘जेल’ से बाहर आए भगवान राम: कोईलवर थाने से मुक्त हुईं 60 करोड़ की अष्टधातु मूर्तियां; नेपाल नरेश ने 300 साल पहले कराई थी स्थापना

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    आरा में टैक्स चोरी पर बड़ी स्ट्राइक: पटना से आई टीम ने 3 नामी कपड़ा व्यवसायियों के ठिकानों पर की छापेमारी; करोड़ों की गड़बड़ी का शक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *