बिहार सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 6 IAS अधिकारियों का तबादला, कई प्रमंडलों और विभागों की जिम्मेदारी बदली

पटना, 11 दिसंबर 2025: बिहार सरकार ने गुरुवार को सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से बड़ी प्रशासनिक अदला-बदली की है। जारी अधिसूचना में कुल 6 IAS अधिकारियों के विभाग और प्रमंडल बदल दिए गए। कई अधिकारियों को नए विभाग की कमान दी गई है, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं—

1. राजीव रौशन होंगे उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव
सारण प्रमंडल, छपरा के आयुक्त राजीव रौशन (IAS-2010) को स्थानांतरित कर सचिव, उच्च शिक्षा विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही अजय यादव (IAS-2005) को शिक्षा विभाग से जुड़े सभी अतिरिक्त प्रभार—

  • निदेशक, उच्च शिक्षा
  • प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य पाठ्यपुस्तक निगम
  • प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉरपोरेशन
    —से मुक्त कर दिया गया है।

2. कौशल किशोर को युवा, रोजगार और कौशल विकास विभाग की जिम्मेदारी
दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त कौशल किशोर (IAS-2010) को स्थानांतरित कर सचिव, युवा, रोजगार और कौशल विकास विभाग बनाया गया है।

3. अवनीश कुमार सिंह को भागलपुर का अतिरिक्त प्रभार
मुंगेर के आयुक्त अवनीश कुमार सिंह (IAS-2010) को अगले आदेश तक आयुक्त, भागलपुर प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

4. हिमांशु कुमार राय बनेंगे दरभंगा के नये आयुक्त
भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय (IAS-2010) को स्थानांतरित कर आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल बनाया गया है।
इसके साथ ही वे अगले आदेश तक—

  • आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर
  • आयुक्त, सारण प्रमंडल, छपरा
    का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

5. निलेश रामचंद्र देवरे को सिविल विमानन विभाग की कमान
मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग में विशेष सचिव निलेश रामचंद्र देवरे (IAS-2011) को स्थानांतरित कर विशेष सचिव, सिविल विमानन विभाग बनाया गया है।
वे—

  • प्रबंध निदेशक, बीएमएसआईसीएल
    का अतिरिक्त प्रभार जारी रखेंगे
    और
  • प्रभारी सचिव, सिविल विमानन विभाग
    का कार्य भी संभालेंगे।

 

  • Related Posts

    बिहार में वैलेंटाइन डे पर ‘लठमार’ तैयारी: नारा गूंजा- ‘जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना’; RJD ने किया समर्थन, तो हिंदू संगठनों का अल्टीमेटम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading