बिहार सरकार का बड़ा फैसला: PDS दुकानदारों का कमीशन 47 रुपए बढ़ा, अब मिलेगा 137 रुपए प्रति क्विंटल

बिहार में सितंबर महीने से जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानदारों को बढ़ा हुआ कमीशन मिलेगा। राज्य सरकार ने इनके मार्जिन मनी में 47 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। अब दुकानदारों को 137 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन दिया जाएगा। इस फैसले से राज्य के लगभग 50 हजार PDS दुकानदारों को लाभ होगा।

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने आदेश जारी कर सभी जिलों को निर्देश दिया है कि PDS दुकानों की रिक्तियों को नियमानुसार जल्द भरा जाए और इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। साथ ही चावल से संबंधित सभी भुगतान 15 सितंबर तक पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

बैठक में यह भी तय हुआ कि अब PDS दुकानें सोमवार को साप्ताहिक अवकाश पर रहेंगी। इसके अलावा प्रमुख त्योहारों पर बंद रखने की भी अनुमति दी गई है।

डीलरों को अतिरिक्त लाभ

  • पहले कमीशन: 90 रुपये प्रति क्विंटल
  • जुलाई 2023 में बढ़ोतरी: +20 रुपये (कुल 110 रुपये)
  • अब सितंबर 2025 से बढ़ोतरी: +47 रुपये (कुल 137 रुपये)

इस फैसले से दुकानदारों को आवंटन के आधार पर औसतन 5,000 से 10,000 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ होगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय डीलरों के लिए सिर्फ आर्थिक राहत नहीं, बल्कि मान-सम्मान और कार्य संतुलन से भी जुड़ा हुआ है।

ये भी पढ़े..

पूर्वी चंपारण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 114 किलो से अधिक गांजा बरामद; नेपाल निवासी समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Share Add as a preferred…

बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, सीमांचल और दक्षिण बिहार में तेज बारिश का अलर्ट; पटना में आंधी-वज्रपात की चेतावनी

Share Add as a preferred…