बिहार को मिला चौथा एयरपोर्ट,पूर्णिया एयरपोर्ट का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, अहमदाबाद और कोलकाता से शुरू होगी उड़ान

पूर्णिया, 15 सितंबर 2025:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार दोपहर 2:20 बजे पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां बने अंतरिम टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। पटना, गया और दरभंगा के बाद पूर्णिया बिहार का चौथा एयरपोर्ट होगा, जहां से नियमित वाणिज्यिक उड़ानों की सेवा शुरू होगी।

पहले चरण में अहमदाबाद और कोलकाता के लिए हवाई सेवा की शुरुआत हो रही है। सोमवार को अहमदाबाद से 76 सीटर विमान के जरिए 66 यात्री पूर्णिया पहुंचेंगे और इसी विमान से 61 यात्री पूर्णिया से अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे। वहीं, प्रधानमंत्री की मौजूदगी में कोलकाता के लिए भी विमान उड़ान भरेगा। आने वाले दिनों में दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बंगलुरु जैसे बड़े शहरों से भी सीधी हवाई कनेक्टिविटी की संभावना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्णिया की रंगभूमि मैदान में एयरपोर्ट का वादा किया था, जो अब बिहार विधानसभा चुनाव से पहले साकार हो रहा है। एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री पूर्णिया के शीशाबाड़ी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे लगभग 75 मिनट तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।


 

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    18 दिन में 95 लाख से अधिक लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, बिहार ने लक्ष्य का 226% हासिल किया

    Share Add as a preferred…