ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से युवक की मौत, अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था पटना

भागलपुर, 15 सितंबर 2025:बरारी थाना क्षेत्र के छोटी खंजरपुर निवासी मानव अंबष्ठ (44) की रविवार सुबह ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से मौत हो गई। घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है।

मानव अपनी पत्नी के साथ पटना मामा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ट्रेन में चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया और वे नीचे गिर पड़े। गिरने से उनकी कमर और शरीर के कई हिस्सों की हड्डियां टूट गईं। उन्हें गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना को लेकर मृतक के चाचा संदीप कुमार ने पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया है। परिजनों के अनुसार मानव एक मोबाइल कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर के पद पर पूर्णिया में कार्यरत थे। वे परिवार में इकलौते कमाने वाले थे। पीछे पत्नी रश्मि और एक बेटा-बेटी को छोड़ गए हैं।

मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।


 

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    18 दिन में 95 लाख से अधिक लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, बिहार ने लक्ष्य का 226% हासिल किया

    Share Add as a preferred…