बिहार बंद: वैशाली में RJD विधायक का अनोखा विरोध, सड़क पर खेला क्रिकेट

हाजीपुर, 9 जुलाई — वोटर लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण के विरोध में इंडिया गठबंधन द्वारा बुलाए गए बिहार बंद का असर राज्य भर में देखने को मिल रहा है। कई जिलों में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर चक्का जाम किया, रेल यातायात रोका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

वैशाली में अनोखा विरोध:
इस बंद के तहत वैशाली जिले में आरजेडी विधायकों और समर्थकों का विरोध प्रदर्शन अलग अंदाज़ में देखने को मिला। हाजीपुर में आरजेडी के एक विधायक सड़क पर क्रिकेट खेलते नजर आए। वहीं भगवानपुर में राजद समर्थकों ने सड़क पर भैंस बांधकर आवागमन को पूरी तरह बाधित कर दिया।

गोरौल में सड़क पर बिछी दरी और आगजनी:
गोरौल में पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) सुबोध राय के नेतृत्व में सड़क पर दरी बिछाकर विरोध जताया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आगजनी भी की और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर निर्वाचन आयोग के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

महागठबंधन का आरोप है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के माध्यम से कमजोर, दलित और पिछड़े वर्गों को मतदान से वंचित करने की साजिश हो रही है। इस मुद्दे को लेकर आरजेडी, कांग्रेस और वाम दलों सहित तमाम विपक्षी पार्टियों ने एकजुट होकर बिहार बंद का आह्वान किया है।


 

  • ये भी पढ़े..

    अवैध शराब कारोबार मामले में पूर्व RJD MLC सुबोध राय पर वैशाली पुलिस का शिकंजा, आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी टीम

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लेने अजगैविनाथ धाम पहुंचे अधिकारी, कई पार्किंग स्थल किए गए चिन्हित

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *