श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लेने अजगैविनाथ धाम पहुंचे अधिकारी, कई पार्किंग स्थल किए गए चिन्हित

भागलपुर: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार समेत परिवहन विभाग के अधिकारियों ने सुल्तानगंज स्थित अजगैविनाथ धाम पहुंचकर वाहन पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एडीटीओ संजय कुमार, एमबीआई एस.एन. मिश्रा, डीटीओ बिजेंयान्त कुमार तथा सीओ अनुज कुमार झा भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने संभावित भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए विभिन्न स्थानों का जायजा लिया और पार्किंग व्यवस्था को अंतिम रूप देने पर चर्चा की।

मीडिया से बातचीत में ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि श्रावणी मेले के दौरान बाहर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए कई प्रमुख स्थानों को वाहन पार्किंग स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रखंड मुख्यालय परिसर, गांधी घर तिलकपुर, बाईपास रोड, भूदान, मसदी फोरलेन और बाबा चौक के पास पार्किंग स्थलों की पहचान की गई है। इन स्थानों पर वाहनों की पार्किंग सुनिश्चित कर मुख्य मेला क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव कम करने की योजना बनाई गई है।

प्रशासन का उद्देश्य है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव मिले। इसके लिए ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग नियंत्रण और मार्ग संचालन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

निरीक्षण के दौरान सुल्तानगंज थाना पुलिस सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि श्रावणी मेला शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • ये भी पढ़े..

    अवैध शराब कारोबार मामले में पूर्व RJD MLC सुबोध राय पर वैशाली पुलिस का शिकंजा, आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी टीम

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर : आराध्या इलेक्ट्रिक मोटर्स का शुभारंभ, आसान किस्तों पर मिलेगी इलेक्ट्रिक स्कूटी

    Share Add as a preferred…