बिहार बंद मार्च में शामिल हुए राहुल गांधी, गोपाल खेमका के परिजनों से नहीं की मुलाकात

बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण के विरोध में बुधवार को महागठबंधन द्वारा बुलाए गए बिहार बंद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शामिल हुए। पटना में हुए इस विरोध मार्च की अगुवाई राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने की। बंद के दौरान राजधानी समेत कई जिलों में रेल और सड़क यातायात बाधित रहा।

गोपाल खेमका के घर नहीं पहुंचे राहुल गांधी

इस बीच, उम्मीद जताई जा रही थी कि राहुल गांधी व्यवसायी गोपाल खेमका के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे, लेकिन बंद में शामिल होने के बाद वह दिल्ली रवाना हो गए। इससे पहले राजद नेता तेजस्वी यादव और पूर्णिया सांसद पप्पू यादव खेमका के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जता चुके हैं

हत्या की पहले ही कर चुके थे निंदा

राहुल गांधी ने 4 जुलाई को हुए इस हत्याकांड पर पहले ही अपनी नाराज़गी जताई थी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच X पर लिखा था:

“पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की सरेआम गोली मारकर हत्या ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बीजेपी और नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को भारत की ‘क्राइम कैपिटल’ बना दिया है।”

हत्या से मचा था सियासी भूचाल

बता दें कि 4 जुलाई की शाम, पटना के रामगुलाम चौक स्थित अपार्टमेंट के बाहर अज्ञात हमलावरों ने व्यवसायी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह घटना गांधी मैदान थाने से कुछ ही दूरी पर घटी थी, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे।

दो गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में ढेर

घटना की जांच में एसआईटी का गठन किया गया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया — शूटर उमेश यादव और मास्टरमाइंड अशोक साव। वहीं, हथियार सप्लाई से जुड़े एक आरोपी राजा को पकड़ने गई पुलिस की कार्रवाई में वह एनकाउंटर में मारा गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 5 जुलाई को उच्चस्तरीय बैठक कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। लेकिन विपक्ष का आरोप है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है


 

  • ये भी पढ़े..

    सीतामढ़ी में पुलिस-लुटेरों के बीच मुठभेड़, CSP लूटकांड का मास्टरमाइंड फेकन महतो गोली लगने के बाद गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी SDPO की मद्य निषेध विभाग में पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, बोले- ‘ऐसे अधिकारी को जिम्मेदारी नहीं मिलनी चाहिए थी’

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *