विशेष गहन पुनरीक्षण के प्रतिवेदन ससमय संकलित किए जाएं – डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी

भागलपुर, 09 जुलाई 2025:विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत भागलपुर जिले में मतदान केंद्र स्तर, प्रखंड स्तर और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर गणना प्रपत्रों का संकलन जारी है। इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए बुधवार को जिलाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने समीक्षा भवन स्थित सूचना एवं विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. चौधरी ने जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी श्री निलेश कुमार को स्पष्ट निर्देश दिए कि गणना प्रपत्रों के संग्रहण से संबंधित प्रतिवेदन शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के माध्यम से यह पता चल सकेगा कि किन क्षेत्रों में कमियाँ हैं और उन्हें समय रहते कैसे दूर किया जा सकता है।

डॉ. चौधरी ने यह भी कहा कि यह प्रक्रिया मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध और पारदर्शी कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में चोरी से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लोदीपुर टोल प्लाजा के पास पकड़ा गया कथित चोर

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक मोड़, चाकूबाजी में महिला समेत दो लोग घायल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *