बिहार विधानसभा चुनाव: कहलगांव एसडीपीओ की अध्यक्षता में अंतर्राज्यीय पुलिस बैठक, 8 जगह बनाए गए चेकपोस्ट

भागलपुर, 24 अक्टूबर 2025।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को पीरपैंती थाना परिसर में एक अहम अंतर्राज्यीय पुलिस बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कहलगांव एसडीपीओ दो पंकज कुमार ने की।

इस बैठक में झारखंड के साहेबगंज और गोड्डा जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, साथ ही भागलपुर जिले के स्थानीय पुलिस अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में साहेबगंज डीएसपी चंद्रशेखर, गोड्डा डीएसपी किशोर तिर्की, कहलगांव डीएसपी कल्याण आनंद, महगामा डीएसपी किशोर तिर्की, मेहरमा अंचल इंस्पेक्टर आर. मिंज, पीरपैंती अंचल इंस्पेक्टर अरुण कुमार, पीरपैंती थानाध्यक्ष नीरज कुमार, और इशीपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार उपस्थित रहे।

बैठक में बिहार-झारखंड सीमावर्ती इलाकों में अपराधियों, असामाजिक तत्वों और नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
साथ ही, अवैध शराब, मादक पदार्थ, हथियार और धन के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए बनाए गए अंतर्राज्यीय और मिरर चेकपोस्ट की समीक्षा की गई।

एसडीपीओ दो पंकज कुमार ने कहा —

“दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए वांछित अपराधियों, वारंटियों और हिस्ट्रीशीटरों की जानकारी साझा कर संयुक्त कार्रवाई की जाएगी। जो अपराधी बिहार में अपराध कर झारखंड में शरण ले रहे हैं, उनके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।”

उन्होंने बताया कि कहलगांव अनुमंडल क्षेत्र में कुल आठ स्थानों पर चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं
चुनाव के 48 घंटे पूर्व पूरे सीमावर्ती क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि न हो सके।

बैठक में सभी अधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने, नियमित गश्ती सघन करने और सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए गए।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में खरीफ महाभियान-2026 की शुरुआत, मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचेगी कृषि योजनाओं की जानकारी

    Share Add as a preferred…

    तिनटंगा करारी को गोपालपुर अंचल से जोड़ने की दिशा में पहल तेज, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पर जिला प्रशासन सक्रिय

    Share Add as a preferred…