भागलपुर में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, अश्विनी चौबे ने की कड़ी निंदा — कहा, लोकतांत्रिक वातावरण को दूषित करने की साजिश

भागलपुर, 24 अक्टूबर 2025।भागलपुर में शुक्रवार की सुबह भाजपा नेता विवेकानंद यादव पर हुए जानलेवा हमले से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। तिलकामांझी क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों ने उन पर गोलीबारी कर दी। इस घटना की पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भागलपुर सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने कड़ी निंदा की है।

घटना की जानकारी मिलते ही अश्विनी चौबे ने विवेकानंद यादव से स्वयं फोन पर बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं “लोकतांत्रिक वातावरण को दूषित करने की साजिश” हैं, लेकिन भागलपुर की जनता ऐसे तत्वों को मुंहतोड़ जवाब देगी।

सांसद चौबे ने घटना के बाद बिहार के उच्च स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर तिलकामांझी की स्थिति की जानकारी ली और अपराधियों पर अभिलंब कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से भी फोन पर विस्तृत बातचीत की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान दो अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। विवेकानंद यादव और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर भी विशेष इंतज़ाम किए जा रहे हैं।

अश्विनी चौबे ने कहा —

“भागलपुर में चुनावी माहौल बिगाड़ने की यह साजिश किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन को चाहिए कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे ताकि भविष्य में कोई भी लोकतंत्र को चुनौती देने की हिम्मत न करे।”


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    बिहार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, अश्विनी चौबे ने सरकार को दी नसीहत—“पहले रैन बसेरा बनाइए, फिर गरीबों को हटाइए, अन्याय बर्दाश्त नहीं”

    Continue reading