फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में दिनदहाड़े बड़ी डकैती! पिस्टल की नोंक पर 8.50 लाख ले भागे बदमाश, मुंह देखती रह गई पटना पुलिस

बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बदमाशों ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। 7 से 8 की संख्या में अपराधी महिंद्रा फाइनेंस के कार्यालय में घुस गए और कर्मियों को बंधक बना लिया और जमकर लूटपाट की।

दरअसल, बिहटा थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से आपराधिक वारदातों में काफी इजाफा हो गया है। हर दिन बदमाश अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, बावजूद इसके पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है। शनिवार को बेखौफ बदमाशो ने महिंद्रा फाइनांस के कार्यालय पर धावा बोल दिया।

इस दौरान अपराधियों ने कार्यालय में मौजूद कर्मियों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और जमकर लूटपाट की। अपराधी फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से करीब 8.50 लाख रुपए लूटकर आराम से चलते बने। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

 

ये भी पढ़े..

मछली उत्पादन को मिलेगी नई उड़ान: बिहार सरकार बनाएगी जलकृषि आधारभूत संरचना विकास निगम

Share Add as a preferred…

जीविका के 2,446 नवनियुक्त कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र, मंत्री बोले- महिला रोजगार योजना लागू करने वाला पहला राज्य है बिहार

Share Add as a preferred…