बड़ी खबर: सूरत रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में एक की मौत, चार से अधिक लोग बेहोश; बिहार जाने वाले यात्रियों की उमड़ी है भारी भीड़, देखिए..

इस वक्त की बड़ी खबर गुजरात के से आ रही है, जहां सूरत रेलवे स्टेशन पर भगदड़ हो गई है। भगदड़ में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि चार से अधिक लोग बेहोश हो गए हैं। दिवाली और छठ में छपरा जाने वाले यात्रियों की स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ी है। ट्रेन पकड़ने के दौरान यह हादसा हुआ है।

दरअसल, दिवाली और छठ पूजा में अपने गांव जाने के लिए लोंगों की भारी भीड़ सूरत रेलवे स्टेशन पर उमड़ी है। ट्रेनों के जनरल बोगी में बैठने के लिए लोग 24 से 48 घंटे पहले ही रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं। भीड़ इतनी अधिक है कि टिकट रहते हुए यात्री ट्रेनों में चढ़ नहीं पा रहे हैं। स्टेशन पर अफरा तफरी की स्थिति है। कोई भी ट्रेन स्टेशन पर पहुंच रही है तो उसमें चढ़ने के लिए लोगों में अफरा-तफरी मच जा रही है।

सूरत से छपरा जाने वाली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस जैसे ही स्टेशन पर पहुंची ट्रेन पर चढ़ने के लिए यात्रियों में आपाधापी मच गई। जिसके कारण भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान एक शख्स की मौत हो गई है जबकि चार से अधिक लोग बेहोश हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

बता दें कि सूरत में लाखों की संख्या मे उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़ के लोग रहते हैं। हर साल दिवाली और छठ के मौके पर घर जाने वाले लोगों की भारी भीड़ सूरत रेलवे स्टेशन पर उमड़ती है। यहां से यूपी और बिहार जाने वाली ट्रेनों की संख्या कम होने के कारण त्योहारों में लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

 

  • Related Posts

    सुपौल में ईद की ड्यूटी पर तैनात 22 साल की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत; बाथरूम में दुपट्टे से लटका मिला शव

    HIGHLIGHTS: प्रखंड परिसर में मची…

    Continue reading
    कटिहार में ‘शरलॉक होम्स’ बना वफादार कुत्ता! आधी रात चोरों का पीछा किया, सुबह मालिक को पहुंचाया उनके दरवाजे; 3 मवेशी बरामद, 2 चोर गिरफ्तार

    HIGHLIGHTS: बारसोई के समसपुर गांव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *