बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक: महिला कर्मियों को मिलेगा सरकारी आवास, जन्म-मृत्यु नियमावली में संशोधन समेत कई अहम फैसले

पटना, 10 जून।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की अहम बैठक में 22 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। बैठक में कई ऐतिहासिक और जनहितकारी निर्णय लिए गए। इसमें महिला सरकारी सेवकों को कार्यस्थल के निकट आवासन की सुविधा से लेकर बिहार जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रीकरण नियमावली में संशोधन और 8 हजार 93 पंचायत लिपिकों की बहाली तक कई घोषणाएं शामिल हैं।

महिला कर्मियों को मिलेगा पदस्थापन स्थल के पास सरकारी आवास

अब बिहार सरकार अपने महिला सेवकों को पदस्थापन स्थल के आसपास लीज पर निजी भवन लेकर आवासन की सुविधा उपलब्ध कराएगी।

  • शुरुआत में प्रमंडलीय व जिला मुख्यालय स्तर पर व्यवस्था
  • जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कमेटी करेगी भवन चयन
  • महिला शिक्षिकाओं, सिपाहियों और अन्य महिला कर्मियों को मिलेगा लाभ
  • आवास भत्ता नहीं मिलेगा

बिहार जन्म-मृत्यु नियमावली में संशोधन

1999 की नियमावली में संशोधन कर अब इसे बिहार जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रीकरण (संशोधन) नियमावली, 2025 कहा जाएगा।

  • सभी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र डिजिटल माध्यम से समयसीमा में जारी
  • दाखिला, पासपोर्ट, मतदाता सूची, लाइसेंस समेत अन्य कार्यों में उपयोग
  • डाटा बेस अपडेट कर डिजिटल रजिस्ट्रीकरण व्यवस्था लागू

हर पंचायत में 8093 निम्नवर्गीय लिपिक की होगी नियुक्ति

  • पंचायत सरकार भवन व अन्य कार्यालयों में होगी पोस्टिंग
  • पंचायत योजनाओं के क्रियान्वयन और लेखा-जोखा का जिम्मा
  • लिपिकीय संवर्ग भर्ती एवं सेवा शर्त नियमावली, 2018 के तहत बहाली

21,600 युवाओं को मेगा स्किल सेंटर में मिलेगा प्रशिक्षण

  • 5 वर्षों में 21,600 युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण
  • 280.87 करोड़ की लागत से चलेंगी परियोजनाएं
  • स्वतंत्र प्लेसमेंट सेल करेगी नियोजन

नगर निकायों के विज्ञापन नियम में संशोधन

  • सभी विज्ञापन दरें तय
  • 5 क्लस्टर में बांट कर सेंट्रलाइज्ड सिस्टम
  • निगेटिव विज्ञापनों की सूची भी जारी

एसटी के 9 समुदायों को मिलेगा पीएम आवास योजना का लाभ

PM-JANMAN योजना के तहत असुर, बिरहोर, बिरजीया, हिलखरिया, कोरवा, मालपहाड़िया, परहईया, सौरियापहाड़िया और सावर जनजाति के परिवारों को 2 लाख रुपये की सहायता राशि चार किश्तों में दी जाएगी।

अन्य महत्वपूर्ण फैसले

  • पटना में लोकनायक जयप्रकाश हड्डी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में स्पोर्ट इंजूरी यूनिट शुरू, 36 नए पद स्वीकृत
  • 100 करोड़ की लागत से दो बाढ़ प्रबंधन योजना मंजूर
  • बिहार खेल सेवा संवर्ग भर्ती नियमावली, 2025 स्वीकृत
  • समेकित बाल विकास सेवाएं में संशोधन नियमावली स्वीकृत
  • 7 डॉक्टरों को सेवा से बर्खास्त, अनुपस्थित रहने के आरोप में

 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *