भागलपुर : बरारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 पेटी बीयर जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

भागलपुर, 6 मई:बरारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार सुबह एक लग्जरी कार से 20 पेटी बीयर जब्त की है। इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार भी किया है।

तारापीठ से बीयर लेकर बेगूसराय जा रहा था तस्कर

गिरफ्तार तस्कर की पहचान रॉबिन, निवासी खगड़िया, के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के तारापीठ से बीयर लेकर बेगूसराय जा रहा था, इसी बीच वह बरारी पुलिस की चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।

कार को भी जब्त किया गया

पुलिस ने बीयर के साथ-साथ तस्करी में प्रयुक्त लग्जरी कार को भी जब्त कर लिया है। मामले में आगे की पूछताछ और अन्य संभावित तस्करों की तलाश जारी है।


 

  • ये भी पढ़े..

    कटिहार में म्यूटेशन के नाम पर घूसखोरी का आरोप, राजस्व कर्मचारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल

    Share Add as a preferred…

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बगहा में उबाल, युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च और निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *