नए साल पर बिहार में बड़ा हादसा, नहर में गिरी बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत

बिहार में रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र में बाइक के नहर में गिरने से तीन युवकों की मौत हो गयी। वहीं, इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि बाइक पर सवार तीन लोग मंगलवार की देर रात जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के गुनसेज गांव लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में सूर्यपुरा गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इस घटना में बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गयी।

PunjabKesari

सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रियांशु कुमार (25) , उसके चचेरे भाई अंकित कुमार (22) और शशिरंजन उर्फ मनु कुमार (23) के रूप में की गयी है। बाइक पर सवार तीनों युवक जिले के नटवार थाना क्षेत्र के नटवार गांव में अपनी बहन के घर जन्मदिन कि पार्टी मनाने के लिए गए थे। पार्टी मनाने के बाद सभी देर रात घर लौट रहे थे तभी यह घटना हुई। शवों को पोस्टमॉटर्म के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में पीएचडी प्रवेश के नियम बदले: अब 4 वर्षीय रिसर्च ग्रेजुएशन के बाद सीधे मिलेगा PhD में दाखिला

    Share Add as a preferred…

    कोसी-मिथिला को बड़ी सौगात: सुपौल-दरभंगा नया नेशनल हाईवे मंजूर, जल्द बनेगी DPR

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *