ज्वाइनिंग लेटर मिलने के एक दिन बाद ही रिटायर हो गई यह महिला टीचर, बिहार में सामने आया अनोखा मामला

बिहार में एक शिक्षिका के रिटायर होने का अनोखा मामला सामने आया है। ज्वाइनिंग लेटर मिलने के एक दिन बाद और ज्वाइनिंग से एक दिन पहले ही महिला शिक्षिका सेवानिवृत हो गईं। हैरान करने वाला यह मामला जमुई से सामने आया है।

दरअसल, पूरा मामला खैरा प्रखंड की नियोजित शिक्षिका अनीता कुमारी का है। खैरा के प्लस टू हाई स्कूल शोभाखान में तैनात अनीता कुमारी ने साल 2006 में पंचायत शिक्षिका के तौर पर योगदान दिया था। 6 मार्च 2014 को टीईटी पास शिक्षिका के रुप में हाई स्कूल में योगदान दिया था। 30 दिसंबर को विशिष्ट शिक्षक के रूप में उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा गया।

1 से 7 जनवरी के बीच उन्हें हाई स्कूल में योगदान करना था लेकिन 31 दिसंबर को ही वह रिटायर हो गईं। रिटायर शिक्षिका अनीता कुमारी का कहना है कि 60 साल की उम्र में उन्हें सेवानिवृति मिली है। दुख इस बात का है कि 2024 में विशिष्ट शिक्षक की सक्षमता परीक्षा पास करने के बावजूद एक दिन भी विशिष्ट शिक्षक के रूप में काम नहीं कर सकीं। ज्वाइनिंग लेटर लेने और देने की इस प्रक्रिया में शिक्षिका असमंजस में थीं कि वह नियुक्ति पत्र लें या नहीं लें।

पूरे मामले पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेश कुमार ने बताया कि विभागीय नियमानुसार किसी शिक्षक की आयु 60 वर्ष पूरी होने के बाद उन्हें सेवानिवृति दी जाती है। ऐसे में अनीता कुमारी की भी 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद स्वतः सेवानिवृत हो गई हैं। मंगलवार को स्कूल में एक समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में पीएचडी प्रवेश के नियम बदले: अब 4 वर्षीय रिसर्च ग्रेजुएशन के बाद सीधे मिलेगा PhD में दाखिला

    Share Add as a preferred…

    कोसी-मिथिला को बड़ी सौगात: सुपौल-दरभंगा नया नेशनल हाईवे मंजूर, जल्द बनेगी DPR

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *