मुख्यमंत्री नीतीश ने अपनी माताश्री स्व० परमेश्वरी देवी जी की पुण्य तिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

पटना 01 जनवरी 2025 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपनी माताश्री स्व० परमेश्वरी देवी जी की पुण्य तिथि के अवसर पर अपने पैतृक गाँव कल्याण बिगहा, हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका जाकर स्व० परमेश्वरी देवी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने अपने पिता कविराज स्व० रामलखन सिंह जी एवं अपनी धर्मपत्नी स्व० मंजू सिन्हा जी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के बड़े भाई श्री सतीश कुमार, पुत्र श्री निशान्त कुमार एवं निकट परिजनों ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान ने भी मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की माताश्री स्व० परमेश्वरी देवी जी की पुण्य तिथि के अवसर पर कल्याण बिगहा, हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका में स्व० परमेश्वरी देवी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, सांसद श्री कौशलेन्द्र कुमार, विधायक डॉ० जितेन्द्र कुमार, विधायक श्री कौशल किशोर, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद श्री ललन सर्राफ, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ० उदयकांत, पूर्व विधायक ई० सुनील, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्री मनीष कुमार वर्मा, पूर्व विधान पार्षद श्री रणवीर नंदन, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष श्री अफजल अब्बास, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो० इरशादुल्ला, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, जिलाधिकारी पटना श्री चन्द्रशेखर सिंह, नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर, वरीय पुलिस अधीक्षक पटना श्री अवकाश कुमार, पुलिस अधीक्षक नालंदा श्री भारत सोनी, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव श्री अरविंद कुमार सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता, गणमान्य व्यक्ति, शुभचिन्तक एवं अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक गाँव कल्याण बिगहा के भगवती मंदिर (देवी स्थान) में पूजा अर्चना की और राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कल्याण बिगहा एवं आसपास के लोग मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर अत्यधिक प्रफुल्लित थे। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्यायें सुनी और उसके समाधान के लिये अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

  • Related Posts

    बिहार में विकास को मिलेगी रफ्तार, तीन बड़ी परियोजनाओं की तय हुई ‘डेडलाइन’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    ललन सिंह का बड़ा बयान: “प्रशांत किशोर को नहीं पहचानता, RCP सिंह ने JDU को 72 से 42 पर पहुंचाया”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *