भूटान भारत का खास मित्र है, हमारा सहयोग और बेहतर होगा: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से मुलाकात की और कहा कि भूटान भारत का बहुत खास मित्र है। भूटान के प्रधानमंत्री की एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मोदी ने लिखा “आज सुबह दिल्ली में आपसे मिलकर खुशी हुई, प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे! भूटान भारत का बहुत खास मित्र है और आने वाले समय में हमारा सहयोग और भी बेहतर होता रहेगा।”

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे द्वारा ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस की सवारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस स्थिरता को बढ़ावा देने और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य के प्रति योगदान देने के भारत के प्रयासों का हिस्सा है।

एक्स पर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, मोदी ने कहा “मुझे प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस में बैठ सके। ऐसी बस स्थिरता को बढ़ावा देने और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य के प्रति योगदान देने के हमारे प्रयासों का एक हिस्सा है।

  • ये भी पढ़े..

    दिल्ली में हाई लेवल मीटिंग: नितिन गडकरी और CM सम्राट चौधरी के बीच बिहार की सड़क परियोजनाओं पर बनी सहमति

    Share Add as a preferred…

    दिल्ली में सम्राट चौधरी का मिशन ‘बिहार इंफ्रास्ट्रक्चर’! नितिन गडकरी से करेंगे मुलाकात, 15 हजार करोड़ की सड़क-पुल परियोजनाओं पर होगी बड़ी चर्चा

    Share Add as a preferred…