भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का बड़ा आरोप, सोशल मीडिया पोस्ट में जताई पीड़ा

भागलपुर/पटना: भोजपुरी स्टार और सांसद पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने शुक्रवार (29 अगस्त 2025) को सोशल मीडिया के जरिए पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ज्योति सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा कि कई महीनों से वह अपने पति से पारिवारिक और राजनीतिक मुद्दों पर बात करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन पवन सिंह या उनके करीबी उनके कॉल और मैसेज का जवाब नहीं दे रहे।

लखनऊ और डिहरी तक गईं, फिर भी मुलाकात नहीं हुई

ज्योति सिंह ने पोस्ट में खुलासा किया कि वह पति से मिलने के लिए लखनऊ तक गईं, छठ पर्व के दौरान जब पवन सिंह डिहरी आए तब भी उन्होंने मुलाकात की इच्छा जताई, लेकिन हर बार उन्हें निराशा हाथ लगी। यहां तक कि उनके पिता भी पवन सिंह से मिलने गए थे, मगर कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला।

‘कौन सा बड़ा पाप किया मैंने…’

अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए ज्योति सिंह ने लिखा —
“दुनिया का कौन सा बड़ा पाप मैंने किया है जिसकी इतनी बड़ी सजा मुझे दी जा रही है? जब मैं आपके लायक नहीं थी तो आपने पहले ही दूरी बना ली होती। लेकिन आपने मुझे झूठा आश्वासन देकर अपने लोकसभा चुनाव में अपने साथ रखा और आज ऐसी स्थिति में छोड़ दिया है कि आत्मदाह तक का विचार मन में आता है।”

उन्होंने यह भी कहा कि वह आत्मदाह नहीं कर सकतीं क्योंकि ऐसा करने पर सवाल उन्हीं पर और उनके माता-पिता पर उठेगा।

‘पतिव्रता धर्म निभाया, अब आपकी बारी है’

ज्योति सिंह ने आगे लिखा —
“मैंने तो पतिव्रता पत्नी का धर्म आपके साथ निभाया है, अब आपकी बारी है। अगर आप मुझे अपनी पत्नी नहीं मानते तो कम से कम इंसानियत के नाते मेरा साथ दीजिए। आपने अपने कई विरोधियों को माफ किया है, मैं तो आपका परिवार हूं। सात साल से संघर्ष कर रही हूं, अब अपने ही जीवन से नफरत हो रही है। कृपया एक बार मेरे कॉल-मैसेज का जवाब दीजिए।”

राजनीतिक और निजी जीवन दोनों पर असर

ज्योति सिंह का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस मुद्दे पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। हालांकि अब तक भोजपुरी स्टार और सांसद पवन सिंह की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर विवाद में पहुंचे खेसारी लाल यादव, परिजनों से मिलकर जताया दुख, बोले— आंदोलन जनता को आगे बढ़ाना होगा

    Share Add as a preferred…

    भाजपा ने अति पिछड़ों को सम्मान दिया, आगे भी देती रहेगी: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

    Share Add as a preferred…