
पटना, 22 जून 2026। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने हमेशा अति पिछड़ा समाज को सम्मान और अधिकार देने का काम किया है और आगे भी यह प्रतिबद्धता जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछड़े और अतिपिछड़े समाज को सम्मान, भागीदारी और अधिकार मिल रहे हैं।
मुख्यमंत्री रविवार को पटना स्थित में आयोजित अतिपिछड़ा वर्ग अभिनंदन सह आभार समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सामाजिक न्याय, आरक्षण, कानून-व्यवस्था और बिहार के विकास को लेकर कई अहम बातें रखीं।
विकसित भारत का सपना अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचने से होगा पूरा
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और विश्वास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गांवों में रहने वाले श्रमिकों, पारंपरिक रोजगार से जुड़े लोगों, गरीबों, पिछड़ों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है।
आरक्षण पर दिया बड़ा बयान
सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों को संवैधानिक व्यवस्था के तहत आरक्षण का पूरा लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी पात्र वर्ग को आरक्षण से वंचित नहीं रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए भी प्रावधान किए गए हैं और सरकार सामाजिक न्याय के सिद्धांत पर मजबूती से काम कर रही है।
“बिहार की करीब 60 प्रतिशत आबादी पिछड़ा और अतिपिछड़ा वर्ग से आती है। इनके सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।”
अति पिछड़ा समाज की भागीदारी पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की समृद्धि में अति पिछड़ा समाज की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वे इस समाज के सम्मान और विकास के लिए पूरी मुस्तैदी से खड़े हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के सपनों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विजन को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है।
अपराधियों को नहीं बख्शा जाएगा
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था पर भी कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार किसी भी अपराधी के सामने झुकने वाली नहीं है।
“जो भी अपराध करेगा, उसे किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ राज्यभर में सघन अभियान चलाया जा रहा है और यह आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने नीट परीक्षा में गड़बड़ी के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पारदर्शिता और सुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है।
लालू यादव पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ नेता केवल अपने परिवार और निजी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि यदि सुरक्षा व्यवस्था का बड़ा हिस्सा कुछ खास लोगों के लिए लगा रहेगा, तो आम लोगों और अति पिछड़े वर्ग की सुरक्षा प्रभावित होगी।
कर्पूरी ठाकुर और अंबेडकर का किया उल्लेख
मुख्यमंत्री ने जननायक , और का उल्लेख करते हुए कहा कि इन नेताओं ने सामाजिक न्याय और आरक्षण के लिए संघर्ष किया।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिलाना अति पिछड़ा समाज के सम्मान का प्रतीक है।
कई बड़े नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री , केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री , सांसद , बिहार विधानसभा अध्यक्ष , खान एवं भूतत्व मंत्री सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित विधान पार्षदों को सम्मानित किया गया और अति पिछड़ा समाज के विकास एवं सशक्तिकरण के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया।


