भागलपुर में फूटा आक्रोश, भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल-तेजस्वी का किया पुतला दहन

भागलपुर: दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भागलपुर के कचहरी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि किसी भी राजनीतिक मतभेद के बावजूद प्रधानमंत्री की मां पर टिप्पणी करना भारतीय संस्कृति और परंपरा के खिलाफ है। उन्होंने दोनों नेताओं से सार्वजनिक माफी की मांग की। भाजपा नेताओं का कहना था कि इस तरह की बयानबाजी से समाज में गलत संदेश जाता है।

पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य पवन मिश्रा, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष आशीष पांडे, करणी सेना के जिला अध्यक्ष रंजीत सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया।

वहीं, दरभंगा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अमर्यादित टिप्पणी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    ​मुंगेर के हवेली खड़गपुर में मासूम से दरिंदगी, पुलिस ने 7 घंटे में आरोपी पड़ोसी को दबोचकर भेजा बाल सुधार गृह

    Share Add as a preferred…