भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार निरहुआ और आम्रपाली ने दुमका में किया रोड शो, निशिकांत दुबे के लिए मांगा वोट

लोकसभा चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। बीजेपी चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। गोड्डा सांसद व भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी ने भोजपुरी सिनेमा के एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को दुमका में उतारा।

भोजपुरी फिल्म के दोनों स्टार बुधवार को दुमका पहुंचे। जहां निशिकांत दुबे के समर्थन में दोनों स्टार ने दुमका के बासुकीनाथ में रोड शो किया कर चुनाव प्रचार किया। भोजपुरी फिल्म के दोनों स्टार को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

निरहुआ और आम्रपाली की एक झलक देखने के लिए लोग बेताब दिखे। रोड शो के दौरान लोग भोजपुरी स्टार के साथ सेल्फी लेने में भी लगे थे। दोनों स्टार ने बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे के लिए दुमका की जनता से वोट मांगा। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।

  • ये भी पढ़े..

    खजाना खाली, घोटाले भारी! तेजस्वी बोले- CMO तक पहुंचा टेंडर घोटाले का नेटवर्क

    Share Add as a preferred…

    तेजस्वी पहले अपनी कुर्सी बचाएं, फिर CM से इस्तीफा मांगें: संजय सिंह टाइगर का पलटवार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *