“जिसका बाप अपराधी, वो बोलेगा लुटेरा?”—सम्राट के तंज पर तेजस्वी बोले, ‘जोर से बोलोगे तो गीला हो जाएगा’

बिहार विधानसभा में जुबानी जंग: तेजस्वी और सम्राट में तीखी नोकझोंक, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाया सदन

पटना, 25 जुलाई।बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का चौथा दिन भी भारी हंगामे और तीखी बहसों की भेंट चढ़ गया। विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच जबरदस्त नोकझोंक देखने को मिली। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बीच हुई बहस में व्यक्तिगत टिप्पणियों और आरोपों का दौर चला, जिससे सदन का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

फर्जीवाड़े का आरोप, पत्रकारों पर एफआईआर पर भी सवाल

तेजस्वी यादव ने वोटर वेरिफिकेशन प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि “BLO खुद ही फॉर्म भरकर साइन कर रहे हैं।” इसके साथ ही उन्होंने पत्रकारों पर प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर सरकार से पूछा,

“पत्रकार पर FIR कराने वाले आप कौन होते हैं?”
तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष

व्यक्तिगत टिप्पणियों में उलझे दोनों नेता

तेजस्वी के तीखे सवालों पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आपा खोते हुए कहा,

“जिसका बाप अपराधी है, वो क्या बोलेगा? चल हट लुटेरा हो-लुटेरा…”
इस पर तेजस्वी यादव ने पलटवार किया,
“ज्यादा जोर से बोलोगे तो गीला हो जाएगा।”

पेपर लीक विवाद पर भी टकराव

सदन में पेपर लीक विवाद पर भी तीखी बहस हुई। तेजस्वी ने आरोप लगाया,

“बिहार पेपर लीक में नंबर वन हो गया है।”
वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा,
“बिहार में आज तक कोई पेपर लीक नहीं हुआ।”

सीएम नीतीश को बताया ‘हाईजैक’

तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर भी बड़ा बयान देते हुए कहा,

“भाजपा ने सीएम को हाईजैक कर रखा है, उन्हें होश नहीं है। बिहार को एक दिलेर मुख्यमंत्री की जरूरत है।”
इस पर मंत्री विजय चौधरी ने चुटकी लेते हुए कहा,
“जब आप सरकार में थे, तब भी हाईजैक की कोशिश की, लेकिन कर नहीं पाए।”

विजय सिन्हा पर भी साधा निशाना

तेजस्वी ने विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा को लेकर कहा,

“सम्राट चौधरी का कद इतना लंबा है कि आप उनके पीछे बौना टाइप लगते हैं।”
इस पर विजय सिन्हा ने तीखा जवाब दिया,
“आपके पिताजी ने बिहार को लूटकर खटारा बना दिया था, जिसे नीतीश कुमार ने अब फुल स्पीड में पटरी पर ला दिया है।”


 

  • ये भी पढ़े..

    “आलोचनाओं के बीच एक्शन में निशांत कुमार, दिल्ली से लौट सीधे पहुंचे घायलों के पास”

    Share Add as a preferred…

    बेगूसराय के गंगोत्री गंगे मॉल में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *