राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भागलपुर के रामविलास पासवान और अरुण कुमार यादव को मिली जगह, राजद परिवार ने जताया आभार

भागलपुर:राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भागलपुर के पूर्व विधायक रामविलास पासवान एवं प्रदेश महासचिव अरुण कुमार यादव को शामिल किए जाने पर पूरे जिले में हर्ष की लहर है। दोनों वरिष्ठ नेताओं को राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी मिलने पर भागलपुर जिला राष्ट्रीय जनता दल परिवार ने राजद नेतृत्व के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की है।

इस अवसर पर भागलपुर राजद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, एवं राज्यसभा सांसद संजय यादव के प्रति विशेष आभार प्रकट किया, जिन्होंने भागलपुर के नेतृत्व को राष्ट्रीय मंच पर प्रतिनिधित्व का अवसर दिया।

राजद जिला इकाई ने इसे पार्टी के संगठनात्मक सशक्तीकरण और भागलपुर की सक्रिय भागीदारी के रूप में देखा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस निर्णय से जिले के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और संगठन को और मजबूती मिलेगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    पंचायत विकास दिवस पर बरारी पंचायत में भव्य आयोजन, नुक्कड़ नाटक से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

    Share Add as a preferred…

    पंचायत विकास दिवस पर महिलाओं की भागीदारी को बताया विकास की आधारशिला, प्रभारी सचिव व डीएम ने जनसहभागिता पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *