अजगैबीनाथ धाम में जलजमाव की विकट स्थिति, हजारों घरों में घुसा पानी — नगर परिषद सुल्तानगंज की खुली पोल

सुल्तानगंज (भागलपुर):श्रावणी मेला के दौरान अजगैविनाथ धाम में दो दिन से हो रही मूसलधार बारिश ने नगर परिषद सुल्तानगंज की लचर व्यवस्था की पोल खोल दी है। नगर के वार्ड 12, 13, 21 से 28 तक के इलाकों में जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त हो गई है, जिसके चलते हजारों घरों में पानी घुस गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या केवल बारिश से उत्पन्न नहीं हुई है, बल्कि वर्षों से सही ढंग से नाला और पीसीसी सड़क निर्माण नहीं होने के कारण हर साल इस तरह की स्थिति उत्पन्न होती है।


स्थानीय नेताओं ने किया जलजमाव क्षेत्र का दौरा

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए राजद नगर अध्यक्ष अफरोज आलम और वार्ड 13 के प्रतिनिधि शहनबाज काजमी ने प्रभावित वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा—

“यह जलजमाव केवल दो दिन की बारिश का नतीजा नहीं है। नगर परिषद की लापरवाही और खराब योजना का परिणाम है कि लोग पूरे साल जलजमाव से जूझते रहते हैं।”

उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान जब लोग दुकान लगाते हैं और रोज़गार की उम्मीद करते हैं, ऐसे में उनके घर डूब जाना बेहद चिंताजनक है। विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए यह समय रोज़गार का है, लेकिन जलजमाव से उनके लिए जीना मुश्किल हो गया है।


नए कार्यपालक पदाधिकारी से उम्मीदें

स्थानीय प्रतिनिधियों ने अपील की कि नवागत कार्यपालक पदाधिकारी इस जलजमाव की गंभीरता को समझें और स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाएं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते उचित जल निकासी की व्यवस्था की जाती, तो हर वर्ष यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती।


दर्जनों प्रभावित लोग हुए उपस्थित

निरीक्षण के दौरान दर्जनों जलजमाव से प्रभावित स्थानीय लोग मौके पर उपस्थित थे। लोगों ने प्रशासन से तत्काल राहत, जल निकासी की समुचित व्यवस्था, और स्थायी समाधान की मांग की है।

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *