भागलपुर: युवा कांग्रेस का “चलो वार्ड, चलो पंचायत” कार्यक्रम, प्रत्याशी ने वर्तमान सरकार पर साधा निशाना

भागलपुर, 10 सितंबर 2025: भागलपुर जिला युवा कांग्रेस द्वारा “चलो वार्ड, चलो पंचायत” कार्यक्रम के तहत कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के काजीपुरा वार्ड नंबर-4 में एक जागरूकता और संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय युवाओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीण जनता ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और महागठबंधन के प्रत्याशी श्री प्रवीण सिंह कुशवाहा ने वार्डवासियों से संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने ग्रामीणों को समाधान का आश्वासन भी दिया।

इस दौरान प्रवीण सिंह कुशवाहा ने वर्तमान सरकार पर तीखी टिप्पणियां की। उनका कहना था कि “वर्तमान सरकार छलिया हैं और लोगों को छलने का काम कर रही हैं। साथ ही यह सरकार संविधान को खत्म करने की योजना बना रही है, लेकिन कांग्रेस उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी।”

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया और उन्होंने उपस्थित लोगों से संवाद किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण जनता को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना बताया गया।


 

  • Related Posts

    सारण में ज्वैलरी शॉप से 20 लाख की लूट: 5 बदमाशों ने गन प्वाइंट पर जेवर समेटे; एक बाहर फायरिंग करता रहा, 4 ने अंदर दुकान साफ कर दी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में संडे नाइट ‘क्राइम’:एकचारी स्टेशन के पास नाबालिगों की पार्टी में चलीं गोलियां, ट्रेन आते ही मची भगदड़; मोजाहिदपुर में बम के सामान के साथ 5 धराए

    Share Add as a preferred…

    Continue reading