भागलपुर: मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने पंचायती राज योजनाओं की समीक्षा, महागठबंधन पर साधा निशाना

भागलपुर, 11 सितंबर 2025: बिहार के पंचायती राज विभाग के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता बुधवार को भागलपुर पहुंचे और जिला अतिथि गृह में अधिकारियों के साथ पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री ने विभागीय योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और धरातल पर चल रहे कार्यों का मूल्यांकन किया।

मंत्री ने बताया कि बिहार सरकार ने पंचायती राज विभाग के माध्यम से कई महत्वपूर्ण योजनाओं को ग्राम स्तर तक लागू किया है और अब इन योजनाओं का लाभ ग्रामीण जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास और कल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता दे रही है और पंचायत स्तर पर योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रेस से बातचीत में मंत्री ने महागठबंधन पर भी तंज कसा। उनका कहना था कि “बिहार की जनता महागठबंधन को पसंद नहीं करती। महागठबंधन के नेताओं को यह भी नहीं पता कि अगर उनकी सरकार बनती है तो उपमुख्यमंत्री कौन होगा।”

बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ पंचायत स्तर पर चल रहे योजनाओं के क्रियान्वयन और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई।


 

  • ये भी पढ़े..

    असम विमान हादसे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया शोक, कहा- राष्ट्र वीर वायुयोद्धाओं के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा

    Share Add as a preferred…

    बापू टावर में ‘प्रश्न के रूप में म्यूजियम’ पर विशेष व्याख्यान, संग्रहालयों को संवाद और सामाजिक विमर्श का केंद्र बनाने पर जोर

    Share Add as a preferred…