भागलपुर : कहलगांव और शिवनारायणपुर के बीच अनादिपुर में बनेगा टोल

भागलपुर जिला अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच) संख्या 80 पर कहलगांव मार्ग में पहला टोल प्लाजा बनेगा। कहलगांव और शिवनारायणपुर के बीच अनादिपुर में टोल बनाने के लिए 100 मीटर का स्थल चयन किया गया है। यह जमीन अलीपुर और पदुमपुर मौजे में है।

विभाग ने जमीन चयन के बाद भू-अधिग्रहण की कवायद शुरू कर दिया है। रैयतों को मुआवजा देने के लिए डीसीएलआर को पत्र देकर 3-जी प्राक्कलन उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसका 3-डी हो चुका है। डीसीएलआर कार्यालय से रिपोर्ट मिलने में देरी पर अब कार्यपालक अभियंता ने जिलाधिकारी को पत्र दिया है। कार्यपालक अभियंता ब्रजनंदन कुमार ने बताया कि अभी एनएच 80 के चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। इसी दौरान टोल का निर्माण भी कराया जाना है। चिह्नित जमीन का 3-डी गजट हो चुका है। लेकिन कहलगांव के डीसीएलआर के स्तर से 3 जी प्राक्कलन नहीं उपलब्ध कराया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…