मानसून की बारिश से भागलपुर जलमग्न: स्मार्ट सिटी की खुली पोल, सड़कों पर चलना हुआ मुश्किल

भागलपुर: मानसून की जोरदार बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी है। स्मार्ट सिटी का तमगा लिए शहर की सड़कों से लेकर गलियों तक जलजमाव की स्थिति बन गई है, जिससे आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

स्टेशन चौक, तिलकामांझी, खलीफाबाग, आदमपुर, और बरारी जैसे इलाकों में पानी भरने के कारण घंटों तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। पैदल चलना तो दूर, बाइक व कार चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

IMG 20250703 WA0225 IMG 20250703 WA0224

स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि नाले और ड्रेनेज की सफाई समय पर नहीं कराई गई, जिससे बारिश का पानी सड़कों पर बहने लगा।

इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे हालात और बिगड़ने की आशंका है।

जनता की मांग: जल निकासी व्यवस्था हो दुरुस्त

लोगों का कहना है कि यदि स्मार्ट सिटी योजना वास्तव में धरातल पर लागू होती, तो हर साल जलजमाव की यह समस्या न होती। अब लोग मांग कर रहे हैं कि

  • जल निकासी प्रणाली को आधुनिक बनाया जाए
  • नालों की सफाई नियमित रूप से की जाए
  • बारिश के पहले नगर निगम सक्रिय रूप से तैयारी करे

फिलहाल शहर की स्थिति यह है कि बारिश रुकने के बाद भी घंटों तक पानी निकासी नहीं हो पा रही, जिससे बीमारी और संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा है।


 

  • Related Posts

    जनता दल (यूनाइटेड) में संगठन चुनाव को लेकर घमासान, कई जिलों में अध्यक्ष का चुनाव अटका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *