मजरोही में ट्रैक्टर की टक्कर से दो सफाईकर्मी घायल, एक की हालत गंभीर

चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

भागलपुर (पीरपैंती), 3 जुलाई 2025:पीरपैंती-मिर्जाचौकी मुख्य मार्ग (NH-80) पर मजरोही गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो सफाईकर्मियों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब पीरपैंती नगर पंचायत में कार्यरत दोनों सफाईकर्मी, ट्रैक्टर चालक सुनील पहाड़िया की मां के काम-किरया से लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।

घायलों की पहचान:

  • देवा मेतर, निवासी डोय गांव, गोड्डा (झारखंड)
  • रोहित कुमार, निवासी पूरब टोला, कहलगांव (बिहार)

देवा मेतर को चेहरे और शरीर पर गहरी चोटें आई हैं, जबकि रोहित कुमार को हल्की चोटें लगी हैं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पीरपैंती रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉ. नीरज कुमार राज की देखरेख में इलाज हुआ। देवा की हालत को देखते हुए उसे भागलपुर मायागंज मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पुलिस कर रही जांच, लोगों में आक्रोश

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर की तलाश शुरू कर दी है और घटनास्थल पर छानबीन जारी है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने NH-80 पर बेलगाम वाहनों की गति पर रोक लगाने, स्पीड ब्रेकर बनाने और ट्रैफिक निगरानी बढ़ाने की मांग की है।


 

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *