भागलपुर पुलिस ने 12 घंटों के अन्दर किया लूट कांड का सफल उद्भेदन

भागलपुर : नाथनगर के गुलशन कुमार एवं इनके साथी गुरूदेव कुमार के साथ मार-पीट कर जख्मी करने व मोबाईल एवं नगद रूपया छीनतई की घटना की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुये नाथनगर थाना पुलिस द्वारा दोनो जख्मी को विधिवत ईलाज हेतु रेफरल अस्पताल नाथनगर भेजा गया।

उसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक नगर द्वारा टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा पारंपरिक तथा तकनिकी कार्रवाई करते हुये उक्त दोनों जख्मी के निशानदेही पर 16 दिसंबर को छिनतई किया गया मोबाईल घटना के 12 घंटों के अन्दर बरामद करते हुये एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।

https://youtube.com/shorts/6LDRu2ekkwc?si=LQRk26OPVVAzir80

जख्मी गुलशन कुमार तथा गुरूदेव कुमार दोनों के ईलाज कराने के उपरांत आज केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

इस मामले में साहूल कुमार और शिवशंकर कुमार दोनो को गिरफ्तार कर लिया है। वही साहुल कुमार का आपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा है।

ये भी पढ़े..

निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन में मुंशी का संदिग्ध हालात में शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका पर एफएसएल जांच शुरू

Share Add as a preferred…

गनगनिया फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप और हाईवा की टक्कर में चालक व खलासी की दर्दनाक मौत

Share Add as a preferred…