भागलपुर: भोलानाथ पुल के पास कई दिनों से जल जमाव के कारण लोग परेशान, मेयर ने किया निरीक्षण

भागलपुर: भोलानाथ पुल के पास लगातार कई दिनों से जल जमाव के कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसकी शिकायत आम लोगों के द्वारा मेयर से की गई।

इसके बाद मेयर के द्वारा आज स्थल का निरीक्षण किया गया। वहीं उन्होंने कहा कि जल जमाव की समस्या को लेकर जल नल शाखा के कर्मी को इसे ठीक करने को लेकर निर्देश दिया गया था। इसके बाद वैकल्पिक तरीके से लीकेज को बंद किया गया है।

वही भोलानाथ पुल फ्लावर का काम अभी चल रहा है। जिसके कारण बड़ी-बड़ी गाड़ियां उधर से गुजरती है। जिसको लेकर फ्लाईओवर निर्माण करने वाली कंपनी से कहा गया है कि वह पानी के पाइप का शिफ्टिंग कर ले अन्यथा अगर नगर निगम पाइप का शिफ्टिंग करायेगी तो इसके लिए जो भी खर्च लगेगा वह फ्लाईओवर निर्माण करने वाली कंपनी से वसूला जाएगा। वहीं वहां की हालात को उन्होंने खराब बताया है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में दो युवकों की आत्महत्या से सनसनी, पारिवारिक तनाव और मानसिक स्थिति बनी मौत की वजह

    Share Add as a preferred…

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…