मोकामा में हाईकोर्ट के अधिवक्ता और पूर्व मुखिया प्रमोद सिंह गिरफ्तार, भारी पुलिस बल के साथ घर पर छापेमारी

पटना: बाढ़ अनुमंडल के मोकामा स्थित नौरंगा जलालपुर गांव में गुरुवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईकोर्ट के अधिवक्ता एवं पूर्व मुखिया प्रमोद सिंह को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी का नेतृत्व स्वयं बाढ़ एसडीपीओ रामकृष्ण ने किया। इस अभियान में पचमहला, मोकामा, हाथीदह और मरांची थाना सहित चार थानों के लगभग 50 से 60 पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस के अनुसार प्रमोद सिंह की गिरफ्तारी पचमहला थाना कांड संख्या 27/26 में की गई है। यह मामला 23 मार्च को गंगा किनारे अवैध बालू खनन के खिलाफ की गई पुलिस छापेमारी से जुड़ा है। उस समय पुलिस ने जेसीबी और कई ट्रैक्टरों से अवैध बालू खनन होते पाया था।

मोकामा में हाईकोर्ट के अधिवक्ता और पूर्व मुखिया प्रमोद सिंह गिरफ्तार, भारी पुलिस बल के साथ घर पर छापेमारी

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा और एक मोबाइल बरामद किया था। इसी कार्रवाई के दौरान प्रमोद सिंह पर पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा पुलिस द्वारा जब्त की गई मोटरसाइकिल को जबरन छुड़ाकर ले जाने का आरोप लगाया गया था।

जांच अधिकारी के मुताबिक, छापेमारी के समय प्रमोद सिंह अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। आरोप है कि उन्होंने जब्त बाइक को छुड़ाकर वहां से फरार होने में मदद की थी।

पुलिस ने बताया कि हाल ही में पैक्स अध्यक्ष मुकेश सिंह और पूर्व विधायक अनंत सिंह पर हुई फायरिंग मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी सोनू सिंह और सौरभ सिंह की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की गई थी। हालांकि दोनों आरोपी मौके पर नहीं मिले।

बाढ़ एसडीपीओ रामकृष्ण ने बताया कि मुख्य आरोपियों के नहीं मिलने के बाद पुराने मामले में नामजद प्रमोद सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजते हुए बाढ़ जेल भेज दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि फायरिंग मामले में प्रमोद सिंह की गिरफ्तारी पर अदालत से पहले ही रोक मिल चुकी है। ऐसे में पुलिस ने उन्हें अवैध बालू खनन से जुड़े पुराने मामले में गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस अब भी सोनू सिंह और सौरभ सिंह की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    गोलाघाट और बौसी पुल के पास ROB निर्माण की समस्याओं पर एक्शन, 26 जून को होगा संयुक्त निरीक्षण

    Share Add as a preferred…

    गया सेंट्रल जेल में बड़ा एक्शन! डिप्टी सुपरिटेंडेंट सुदर्शन प्रसाद सिंह निलंबित, अपराधियों से मिलीभगत समेत कई गंभीर आरोप

    Share Add as a preferred…