भागलपुर नगर निगम की नगर आयुक्त डॉ. प्रीति का तबादला, जहानाबाद में संभालेंगी डीडीसी का पद

भागलपुर। नगर निगम की नगर आयुक्त डॉ. प्रीति का तबादला कर दिया गया है। उन्हें जहानाबाद जिले में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर भागलपुर नगर निगम कार्यालय में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नगर निगम के सभी अधिकारी-कर्मचारी भावुक नजर आए।

समारोह में महापौर डॉ. वसुंधरा लाल ने डॉ. प्रीति को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने डॉ. प्रीति के प्रशासनिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल नगर निगम के लिए प्रेरणादायक रहा है।

इस मौके पर वार्ड पार्षद संघ के अध्यक्ष अनिल पासवान, पूर्व उप महापौर डॉ. प्रीति शेखर, निगम पार्षद पंकज गुप्ता और संजय सिंहा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. प्रीति को उनके नए कार्यभार के लिए शुभकामनाएं दीं और भागलपुर में उनके योगदान को यादगार बताया।

डॉ. प्रीति के कार्यकाल में नगर निगम ने कई योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा किया और नागरिक सुविधाओं के सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाए गए, जिसे सभी ने सराहा।


 

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *